Thursday 15 September 2016

जापान देश के बारे में रोचक तथ्य

Japan एशीया महाद्वीप में स्थित देश है।
यह चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समुह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित है।
इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस है। जापानी अपने देश को निप्पन कहते हैं,
जिसका मतलब ‘सुर्यनिकास‘ है।
जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, औसाका और क्योटो है।

1. Japan का 70 प्रतीशत हिस्सा पहाड़ी है और इसमें 200 ज्वालामुखी भी है।

2. जापान के तैसीरोजिम्मा द्वीप को Cat island कहा जाता है। इसमें लोगो की गिणती 100 है जबकि बिल्लियों की इन से चार गुना ज्यादा है इस द्वीप में कुत्तों को लाना मना है।

3. जापान में 1 जनवरी को नववर्ष का स्वागत मंदिर में 108 घंटियाँ बजा कर किया जाता है।

4. ‘फुगु’ जापान में लोकप्रिय पकवानों में से एक है। यह एक जहरीली मछली का पकवान है जिसका स्वाद बहुत ज्यादा होता है।
सिर्फ लाइसैंस वाले रसोइये ही इसे बना सकते है और वह इसे ग्राहकों को बेचने से पहले खुद चख के देखते है कि कही यह जहरीली तो नही।
फुगु का लाइसैंस प्राप्त करने के लिए 7 ले 11 साल की ट्रेनिंग लेनी अनीवार्य(जरूरी) है।

5. भारत का क्षेत्रफल जापान से 18 गुना ज्यादा बड़ा है जबकि आबादी 10 गुना ज्यादा । जापान के 13 प्रतीशत हिस्से में खेती होती है जबकि भारत के 47 प्रतीशत पर।

6. Japan में 10 साल की उम्र होने तक बच्चों को कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती।

7. जापान में सबसे ज्यादा लोग पढ़े लिखे है । जहां साक्षरता दर 100 प्रतीशत है। जहां अखबारों और न्युज चैनलों में भारत की तरह दुर्घटना, राजनिती, वाद-विवाद, फिलमी मसालो आदि पर खबरे नही छपती। यहां पर अखबारों में आधुनिक जानकारी और आवश्क खबरें ही छपती हैं.

8. Sumo जापान की सबसे लोकप्रिय खेल है। इसके इलावा बेसबाल भी काफी लोकप्रिय है।

9. जापान लगभग 6852 द्वीपो से मिलकर बना है पर इन में सिर्फ केवल 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े है। इसके केवल चार द्वीप ही इसके क्षेत्रफल का 97 प्रतीशत हिस्सा है जबकि बाकी के 6849 केवल 3 प्रतीशत हिस्सा ही घेरते है।

10. जापान में छात्र और अध्यापक एक साथ मिलकर Classroom की साफ सफाई करते है।

11. Japan अमेजन वर्षावनों की लकड़ी का सबसे बड़ा ख्रीददार है और जापान चारों और से समुंदर से घिरा होने के बावजूद भी 27 प्रतीशत मछलिया दूसरे देशों से मंगवाता है।

12. जापान के लोगो की औसत आयु दुनिया में सबसे ज्यादा है।(82 साल)।

13.जापान में प्रतीशत के हिसाब से सबसे ज्यादा बुढ़े रहते है जबकि भारत में 14 से 25 साल के युवा सबसे ज्यादा रहते हैं। इतना होने के बावजूद भी जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्वस्था है जबकि भारत चौथी।

14.जापान में जापानी भाषा में पढ़ाई- लिखाई होती है और अपनी मात्रभाषा पर गर्व करके पढ़ते हैं।

15. जापान में वैंडिंग मशीन का बहुत प्रचलन है Vending मशीन वह मशीन होती है जिसमें सिक्का डालने से कोई चीज आदि निकल आती है जेसे कि noodles, अंडे, केले आदि। जब आप जापान में होगे तो इन मशीनों को हर जगह पाएँगे। यह हर सड़क पर होती है।

16. मुसलमानों को “नागरिकता” न देने वाला Japan एकलौता देश है। यहाँ तक कि मुसलमानों को जापान में किराए का मकान मिलना भी मुश्किल है।

17. जापान में 11 मार्च 2011 को आया भुकंम्प अब तक का सबसे ज्ञात तेज भुकंम्प है। जापान में हर साल लगभग 1500 भुकंम्प आते है मतलब कि हर दिन चार।

18. जापान अर्तराष्ट्रीय रोक के बावजूद भी व्होलो(Whalse) का शोध के नाम पर शिकार कर रहा है और अंत में बजारों में बेच देता है। Discovery channel पे Whale wars नामक एक show चलता था जो इसी बात को दुनिया के सामने लाता था। फिर भी जापानी शिकार करने से बाज नही आ रहे।

19. जापानियो के पास “Sorry” कहने के 20 से ज्यादा तरीके है।

20. जापान में हत्या-दर दुनिया में ऐनडोरा(युरोप) के बाद सबसे कम है। यहां पर केवल 2,00,000 लाख लोगों के पीछे एक की हत्या होती है।

21. जापान दुनिया का केवल एकलौता देश है जिस पर परमाणु बंम्बों का हमला हुआ है। जैसा कि आप जानते ही है कि अमरीका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में हीरोशिमा और नागाशाकी पर बंम्ब फेके थे। इन बंम्बो को little-boy और Fat-man नाम दिया गया था।

22. जापानी समय के बहुत पक्के है यहां तो ट्रेने भी ज्यादा से ज्यादा 18 सैकेंड लेट होती है।

23. जापान में जो किताबें प्रकाशित होती हैं उन में से 20% Comic books होती हैं।


हमारे देश के महान संत स्वामी रामतीर्थ एक बार जापान गये। वे रेल में यात्रा कर रहे थे कि एक दिन ऐसा हुआ कि उन्हें खाने को फल न मिले और उन दिनों फल ही उनका भोजन था। गाड़ी एक स्टेशन पर ठहरी तो वहाँ भी उन्होंने फलों की खोज की पर वे पा न सके। उनके मुँह से निकलाः “जापान में शायद अच्छे फल नही मिलते।”एक जापानी युवक प्लेटफार्म पर खड़ा था। वह अपनी पत्नी को रेल में बैठाने आया था, उसने ये शब्द सुन लिए। सुनते ही वह अपनी बात बीच में ही छोड़कर भागा और कहीं दूर से एक टोकरी ताजे फल लाया। वे फल उसने स्वामी रामतीर्थ को भेंट करते हुए कहे, “लीजिए, आपके ताजे फलों की ज़रूरत थी।”स्वामी जी ने समझा यह कोई फल बेचने वाला है और उनके दाम पूछे पर उसने दाम लेने से इन्कार कर दिया। बहुत आग्रह करने पर उसने कहा,
“आप इनका मूल्य देना ही चाहते हैं तो वह यह है कि आप अपने देश में जाकर किसी से यह न कहिएगा कि जापान में अच्छे फल नहीं मिलते।”
इस गौरव की उँचाई का अनुमान आप घटना सुनकर ही पुरी तरह लगा सके होंगे

No comments:

Post a Comment