Sunday 25 September 2016

नींद से जुड़े मजेदार रोचक तथ्य

1. नींद एक ऐसी चीज है जिसके आगे दुनिया का हर इंसान बेबस होता है। नींद के आगे किसी की जोर नहीं चलता है।

2. अगर आप पूरी नींद नहीं लेते हैं तो आपका कंट्रोल आपके ऊपर से खत्म हो जायेगा। इसीलिये कम-से-कम 7-8 घंटो की नींद लेना जरुरी माना गया है।

3. पूरी नींद ना लेने से आप हकलाने लगेंगें इसके अलावा आपका दिमाग सही काम नहीं करेगा और साथ ही आपके बोलचाल का तरीका गड़बड़ा जायेगा।

4. अभी तक कोई ये नही समझ पाया है कि हमें नींद में सपने क्यूँ आते हैं।

5. पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा सोती है। और अगर वे इस एक घंटे में नहीं सोती हैं तो उनका व्यवहार चिड़ाचिड़ा हो जाता है या फिर वो तनावग्रस्त रहने लगती हैं।

6. नींद को एक अद्भुत चीज माना गया है और मनुष्य के लिये एक वरदान माना गया है।

7. नींद का सीधा संबंध हमारे मूड से होता है। अगर हमने अच्छी नींद ली है तो आप खुश और चहचहाते रहेंगें और अगर आपकी नींद पूरी नहीं हुई है तो आप चिड़चिड़े और झल्लायी हुई अवस्था में रहेंगें।

8. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आपके हाथ और पैर नींद की अवस्था में लगभग पैरालाइज हो जाते हैं क्योंकि सोते वक्त आपको इनके होने या ना होने का पता नहीं चलता है।

9. अभी तक साइंटिस्ट इस बात का पता नहीं लगा पाये हैं कि नींद में झटके से उठने का कारण क्या हैं। कभी हममे से कई नींद में अचानक झटका सा महसूस करने से उठ जाते हैं।

10. नींद में देखे गये कई सपने हम सुबह उठकर ही भूल जाते हैं जबकि कई ऐसे लोग भी है जिन्हें अपने सपने जिंदगीभर के लिये याद रहते हैं।

11. नींद में चलना काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि इससे आपको चोट लग सकती है। ऐसी अवस्था में आपका शरीर तो उठ चुका होता है लेकिन आपका दिमाग अभी भी सो रहा होता है।

12. कुछ लोगों को नींद में दात किटकिटाने कि आदत होती है जो कि अच्छी आदत नहीं है क्योंकि इससे दांतो के कमजोर होने का खतरा भी रहता है।

13. सोते समय हमारा पूरा शरीर रिलैक्स हो चुका होता है और कई बार सांस लेने की दिक्कत भी हो जाती है।

14. नींद में हमारी सूंघने की क्षमता बिल्कुल खत्म हो चुकी होती हैं इसीलिये आप गैस लीक या फिर धुएं की गंध का पता नहीं लगा पाते हैं।

15. अच्छी नींद एक मेडिसिन की तरह काम करती है।

16. नींद में कुत्ते भी आपकी और हमारी तरह सपने देखते हैं और कई बार भोंकते भी हैं।

17. जरुरत से ज्यादा नींद लेने से शरीर और सिर दोनों में दर्द होने लगता है।

18. अच्छी नींद के लिये अच्छा तकिया और बिस्तर होना जरुरी है।

19. अच्छी और भरपूर नींद आपके दिमाग की क्षमता काफी बढ़ा देती है।

20. नींद का संबंध सीधे आपकी सेहत और सफलता से होता है। अगर आपको पोस्ट अच्छा लगा तो कृपया शेयर करना ना भूलें।

दोस्तों अगर आपको किसी के बारे में फैक्ट चाहिए तो हमे बताये हम उस टॉपिक पर आपके लिए फैक्ट लिखेंगे....

No comments:

Post a Comment