Wednesday 14 September 2016

रोचक तथ्य - दुनिया के अजब गजब कानून - part 1

1.इंगलैंड में संसद के सदन के भीतर मरना गैरकानूनी है।

2. इंगलैंड में क्वीन स्टैंप को उल्टा चिपकाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है।

3. लॉस एंजिल्स में अगर वेटर कस्टमर से कहता है कि 'मैं एक एक्टर हूं', तो ये गैरकानूनी है।

4. इंडियाना में बार्बी डॉल को मेन्स के कपड़े पहनाना गैरकानूनी कृत्य है।

5. एरिज के सिडोना में हस्तरेखा देख कर झूठ बोलना गैरकानूनी है।

6. टेक्सास में खाली बंदूक दिखाकर किसी को धमकी देना गैरकानूनी है।

7. ऑस्ट्रेलिया में उस जानवर का नाम लेना गैरकानूनी कृत्य है, जब आप उसे खाना चाहते हैं।

8. फ्रांस के कान्स में जेरी लुईस का मास्क पहनना गैरकानूनी है।

9. न्यू जर्सी में अगर ट्रैफिक पुलिस के इस सवाल 'क्या तुम्हें पता है, मैंने तुम्हें क्यों रोका?' पर आपने ये 'अगर तुम्हें नहीं पता, तो मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा' जवाब दिया, तो आप पर स्वत: 300 डॉलर यानी 18 हजार रुपए का जुर्माना हो जाएगा।

10. यॉर्क के प्राचीन शहर सीमा के अंदर किसी स्कॉट नगारिक को मारना गैरकानूनी है, अगर वह अपने साथ तीर-धनुष लेकर चल रहा हो।

11. लंदन में टैक्सी रोकना उस वक्त गैरकानूनी है, जब आप प्लेग बीमारी से ग्रसित हैं।

12. केंटुकी में मैदान को लाल रंग रंगना गैरकानूनी है।

13. पुर्तगाल में समुद्र में पिशाब करना गैरकानूनी कृत्य है।

14. दक्षिण कैरोलीना में कुंआरी लड़कियों के एडिबल पैंटीज खरीदने पर पाबंदी है।

15. इटली में मोटे लोगों के पॉलिस्टर कपड़ों से बना परिधान पहनने पर पाबंदी है।

16. मोन्टाना में फोनबुक को आधे हिस्से में फाड़ना गैरकानूनी है।

17. कैलिफोर्निया में अगर कोई स्मूदी (रसीले फलों का जूस), जिसमें गठीला पदार्थ हो बेचते पाया गया, तो वह व्यक्ति कानूनी तोड़ने की श्रेणी में आएगा।

18. मिशिगन में फायर हाईड्रेंट के साथ घड़ियाल को चेन से बांधना गैरकानूनी है।

19. अर्कन्सास में व्हाइट वेडिंग गाउन में दूसरी बार महिलाओं के शादी करने पर मनाही है।

20. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में रविवार को दिन के वक्त सुर्ख पिंक पैंट्स पहनने पर पाबंदी है।

21. कनेक्टिकट में नाइट वॉचमैन (चौकीदार) काम के दौरान डिकैफिनेटेड कॉफी नहीं पी सकते हैं।

22. केंटुकी में जेब में आइसक्रीम कोन्स ले जाना गैरकानूनी है।

23. मिनेसोटा में अगर आप बिल्ली के पीछे अपने पालतू कुत्ते को दौड़ाने के लिए उकसाते हैं, तो ये गैरकानूनी कृत्य की श्रेणी में आएगा।

24. लोआ में चुंबने लेने के पांच मिनट बाद आप कानून तोड़ने की श्रेणी में आते हैं।

25. अमेरिका के 24 राज्यों में एक कानून के तहत औरत अपने पति को तलाक दे सकती है, अगर वो नामर्द है।


No comments:

Post a Comment