Thursday 15 September 2016

ऑस्ट्रेलिया से जुड़े मज़ेदार और रोचक तथ्य

1. ऑस्ट्रेलिया दुनिया का 6वां सबसे बड़ा देश है जिसका क्षेत्रफल 72 लाख 92 हज़ार वर्गकिलोमीटर है। (भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हज़ार वर्गकिलोमटीर है।)

2. Australia दुनिया की 12वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और साल 2014 में इसकी प्रति व्यक्ति आमदन दुनिया भर के देशों में चौथे स्थान पर थी।

3. इस देश की आबादी महज 2 करोड़ 42 लाख है। इतनी आबादी भारत में एक साल में बढ़ जाती है। इसी कारण से भारत की आबादी के बारे में यह कहा जाता है कि भारत हर साल एक ऑस्ट्रेलिया पैदा कर देता है।

4. ऑस्ट्रलिया रहने के लिहाज से बहुत ही बढ़िया देश है। यह Human Development Index में दूसरे स्थान पर है। Human Development Index में किसी देश को बढ़िया जीवन स्तर, सेहत, शिक्षा और आर्थिकता के पैमाने स्थान दिया जाता है .

5. ऑस्ट्रेलिया में 10 हज़ार से ज्यादा संमुद्री बीच हैं। अगर आप हर दिन किसी एक बीच को घूमते है तो सारे बीचों को घूमने में आपको 27 साल लग जाएगें।

6. ऑस्ट्रेलिया एकलौता देश है, जो अपने आप में एक महाद्वीप (continent) भी है।

7. यह देश खेलों में बहुत बढ़िया है। यहां की 70 फीसदी आबादी हर हफ्ते किसी ना किसी खेल में भाग जरूर लेती है।

8. लगभग 50 हज़ार साल पहले मानवों ने ऑस्ट्रलिया पर बसना शुरू किया था। वर्तमान ऑस्ट्रेलिया की 3 प्रतीशत आबादी इन्हीं मानवों के वंशज हैं।

9. Lake Hiller ऑस्ट्रेलिया की एक झील है, जिसका रंग गुलाबी है। इसके गुलाबी रंग के पीछे का राज़ वैज्ञानिक अब तक नही पता कर पाए है।

10. Australia के विक्टोरिया शहर में लाइसेंस प्राप्त मैकेनिक को ही Light Bulb बदलने की आज्ञा है।

11. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप चारों तरफ से 8,000 से भी ज्यादा छोटे – छोटे द्वीपों (islands) से घिरा हुआ है।

12. पूरा ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप हर साल 7 सेंटीमीटर उत्तर दिशा की ओर खिसक रहा है।

13. Australia में एक पहाड़ Burning Mountain के नीचे विशाल कोले का भंडार है जो पिछले 6 हज़ार साल से सुलग रहा है।

14. ऑस्ट्रेलिया में हर चुनाव में वोट करना जरूरी है, वोट ना करने वाले व्यक्ति को सजा के तौर पर जुर्माना भरना पड़ता है।

15. इस देश में एक नदी का नाम “Never Never River” है ।

16. ऑस्ट्रेलिया का ‘Highway 1‘ दुनिया का सबसे लंबा National Highway है जिसकी लंबाई लगभग 14,500 किलोमीटर है। यह पूरे देश के समुंद्री किनारों वाले क्षेत्रों से गुजरता है।

17. क्रिकेट के कारण हम ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर को जानते है। इस शहर को Batmania भी कहा जाता है, जो कि इसका पुराना नाम है।

18. ऑस्ट्रेलिया में ऊँटो (camels) की संख्या बहुत ज्यादा है, यहां तक कि यहां से साऊदी अरब को भी ऊँट बेचे जाते है।

19. वर्ष 1961 में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हेरोल्ड होल्ट (Harold Hold) एक समुंद्री बीच पर तैरने के लिए गए और लापता हो गए। इसके बाद उनका कुछ पता नही लगाया जा सका। पुलिस के अनुमान लगाया कि वो शायद समुंद्र में डूब गए होंगे, इस बात को मानकर उनके शरीर को भी बहुत खोज़ा गया पर नही मिला।

20. ऑस्ट्रलिया को कंगारूओं का देश कहा जाता है क्योंकि यहां पर इंसानो से ज्यादा आबादी इन्हीं की है। ऑस्ट्रलिया में कंगारूओं की कई प्रजातियां है पर इनमें से लाल कंगारु देश का राष्ट्रीय जानवर है।

No comments:

Post a Comment