Wednesday 14 September 2016

हैरान कर देने वाले रोचक तथ्य

1- अगर आप किसी चीज को खरीदते समय शर्मिंदा महसूस करना नहीं चाहते तो अपने हाथ में एक बर्थ डे कार्ड रखिए। लोग समझेंगे की आप तोहफा देने के लिए उस चीज को खरीद रहे हैं।

2- आपके मोजो में से बदबू आ रही है? उन्हें एक रात फ्रिजर में रख दीजिए। ठंडक से बैक्टीरिया मर जाएंगे और बदबू आना बंद हो जाएगी।

3- सेल्सियस को फेरेनहाइट में बदलना हो तो, सेल्सियस नंबर को दोगुना करने उसमें 28 जोड़ दीजिए।

4- कोई आपकी बातों में रुचि ले रहा है या नही, यह जाचंने के लिए अपने हाथ बांध लीजिए। अगर सामने वाला भी अपने हाथ बांध ले तो वह भी बातचीत में रुचि ले रहा है।

5- बड़ी कंपनियों को उनके उत्पादों के विषय में अपनी परेशानियों संबंधित मेल भेजने से आप उनके उत्पाद फ्री में पा सकते हैं।

6- अगर आप अक्सर म्यूजिक सुनते हैं तो इससे ब्रेन ट्यूमर का खतरा कम हो जाता है।

7- आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं? सोने जाने के 4 घंटे पहले कुछ मत खाइए। यह काफी कारगर है।

8- अगर आपको नींद नही आ रही है, तो 99 से उलटी गिनती शुरु कीजिए। अधिकतर आप 50 तक की गिनती पूरी होने के पहले ही सो जाएंगे।

9- किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट या नई भाषा सीखने से आप के दिमाग की क्षमता बढ़ती है।

10- आप किसी लड़की के साथ कोई फिल्म देखना चाहते है.?
उससे पूछिए कि उसकी पसंद की फिल्म कौन-सी है। जब वह फिल्म का नाम बता दे तो कहिए की आपने फिल्म नही देखी है। वह अपने आप कहेगी की हम साथ में देखते हैं।

11- आप ज्यादातर मैथ्स असांइन्मेंट्स ऑनलाइन पा सकते हैं। टैक्स्ड बुक का नाम और फिर एंसर्स लिखकर देखिए।

12-  आप बैटरी को 6 इंच की हाईट से गिरा कर देखिए। बैटरी अगर एक बार उछलती है तब यह ठीक हालत में है। अगर ज्यादा बार उछलती है तो यह खराब हो चुकी है या खराब होने वाली है।

13- नाश्ते के समय चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा खाने से दिनभर आपका मूड अच्छा बना रहता है।

14-  अगर आप जल्दी से वजन घटाना चाहते हैं तो वर्क आउट के पहले बिना शक्कर और दूध के कॉफी पीजिए।

15- अगर आपका कुत्ता घर से बाहर निकल गया है तो इसका पीछा मत कीजिए। फर्श पर लेट जाइए और दिखाइए की आपको चोट लगी है। आपका कुत्ता खुद ही आपको देखने के लिए लौट आएगा।

16-  पीले दांत ज्यादा मजबूत होते हैं। दांतो का प्राकृतिक रंग हल्का पीला है। दांतो को सफेद करने की कोशिश उनको नुकसान पहुंचा सकती है।

17- सोने में परेशानी महसूस हो रही है, अपनी पलकों को तेजी से खोलिए, बंद कीजिए। थकी हुई आंखें सोने में आपकी मदद करेंगी।

18- बहुत ज्यादा खबरें देखने से आप अवसाद ग्रसित हो सकते हैं। इसके अलावा यह आपको ऐसी दुनिया के होने का यकीन दिलाती हैं जो असलियत में नहीं होती।

19- एक हफ्ते में कम से कम 5 बार चॉकलेट खाने से करीब 60 प्रतिशत ह्रदय संबंधि बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

20- किसी रेस्टोरेंट में ऑर्डर देने के बाद अपने हाथ धोएं। मेन्यू कार्ड वहां आपके द्वारा छुई गई सभी चीजों में से सबसे ज्यादा गंदा होता है।

21- हर दिन कम से कम तीन ऑपोजिट gender के लोगों से बात करने की कोशिश करें। आप कुछ दिन बाद खुद में एक अलग ही आत्मविश्वास महसूस करेंगे।

22- अगर आप अपने दांत ब्रश करते समय और इसी तरह के अन्य छोटे कार्यों के लिए दूसरे हाथ का इस्तेमाल करेंगे तो आपके दिमाग को अलग तरह से काम करना पड़ता है। इससे आपका आत्मनियंत्रण बढ़ता है।

23-  अगर आप 5 मिनिट्स से भी कम समय में सो जाते हैं तो इससे साबित होता है कि आपकी नींद की जबरदस्त कमी है।

24- आपने नोट्स को बनाने के एक दिन के अंदर पढ़ लेने से, आप उन्हें 60 प्रतिशत से ज्यादा याद कर लेते हैं।

25- मैथ्स करते समय चॉकलेट खाने से आपकी मैथ्स हल करने की योग्यता बढ़ जाती है।

No comments:

Post a Comment